SSC GD क्या है? | SSC GD Full Form In Hindi | SSC GD Kya Hai
यदि आप एक Student हैं, तो आपने कभी न कभी SSC GD का नाम जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप ssc gd kya hai इसका full form क्या होता है, इसके बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो आपको आज का हमारा यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में आपको एसएससी जीडी की सम्पूर्ण जानकारी को बहुत ही सरल भाषा में बताया गया है।

Table of Contents
SSC GD क्या है? – ssc gd kya hai
एसएससी जीडी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमे देश की कई हिस्सों में तैनात फ़ोर्स बल BSF, ITBP, NIA, CSIF और असम राईफल्स जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण पोस्ट के लिए भर्ती की जाती है, सामान्यता इस परीक्षा को लोग ‘SSC GD Constable‘ के रूप में जानते हैं, इस भर्ती परीक्षा में देश की सेवा करने के उद्देश्य से लाखों विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
जिनमे होनहार विद्यार्थी ही इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर पाते हैं और उत्तीर्ण हुए इन होनहार उम्मीदवारों को एसएससी जीडी के अंर्तगत आने वाली सभी पोस्ट में से उसकी कार्यक्षमता और पसंदीदा पोस्ट को ध्यान में रखते हुए किसी एक पोस्ट पर तैनाती दी जाती है, तो चलिए अब इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं।
SSC GD Full Form in hindi
- SSC – STAFF SELECTION COMMISSION
- GD – GENERAL DUTY
यदि आप इसके फुल फॉर्म से अनजान हैं, तो आपको बता दें कि इसका पूरा नाम ‘स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी’ होता है और एसएससी को हिंदी में ‘कर्मचारी चयन भर्ती आयोग‘ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह एक ऐसी केंद्रीय संस्था है, जो देश के कई विभागों में भर्ती करवाने के लिए परीक्षाओं का आयोजन करती है।
SSC GD Constable
हर एक दो साल में एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती की जाती है, इसलिए जो लोग इसमें अपने करियर को बनाना चाहते हैं, वह स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को समय समय पर विजिट करते रहें या हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।
एसएससी जीडी के लिए योग्यता
हमारे देश में बहुत से ऐसे नौजवान है, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं और जिसके लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं, ऐसे में उन नौजवानों के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा बहुत बड़ा कदम साबित होती है, अगर कोई छात्र इस भर्ती में भाग लेना चाहता है, तो उसे कम से कम 10th पास होना चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
SSC GD Post Details
कई बार बहुत से उमीदवार चाहते हुए भी जीडी कांस्टेबल भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाते हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह होती है, कि उन्हें इस भर्ती की पूरी जानकारी नहीं होती है, जिस कारण वह इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने से कतराते हैं, तो यदि आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल के अंतरगत आने वाली सभी पोस्ट की जानकारी प्राप्त करनी तो यह आर्टिकल continue read करते रहें।
- Border Security Force (BSF)
- Indo Tibetan Border Police (ITBP)
- Central Industrial Security Force (CISF)
- Secretariat Security Force (SSF)
- Sashastra Seema Bal (SSB)
- Central Reserve Police Force (CRPF)
- National Investigation Agency (NIA)
Read This:
SSC GD Constable Age Details
- Minimum Age – 18 Year Old
- Maximum Age – 23 Year Old
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 23 वर्ष होनी चाहिए इसके आलावा उमीदवार का भारतीय होना अनिवार्य है, इसलिए अगर आप इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी सभी शर्तों पूरा करना होगा।
Important Link | |
---|---|
Our Telegram Channel | Join Here |
SSC Official Website | Click Here |
FAQ
Q.1 एसएससी जीडी से क्या बनते हैं?
Ans: इस भर्ती परीक्षा के अंतरगत सेलेक्ट होने वाले उमीदवारों को आईटीबीपी, बीएसएफ, असम रायफल्स, एसएसबी, सीआरपीएफ, एनआईए जैसी कई पोस्ट पर उमीदवार की पसंद और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए तैनाती दी जाती है।
Q.2 जीडी की सैलरी कितनी होती है?
Ans: इस एसएससी जीडी कांस्टेबल में कई पोस्ट होने के कारण वेतन अलग हो सकता है, लेकिन एक GD Constable को वेतन के आलावा कई प्रकार की अन्य सुविधाएँ दी जाती हैं, जिनमे महंगाई भत्ता, मकान किराया आदि शामिल हैं, 2021 में एक जीडी कांस्टेबल का मूल वेतन 21700 रुपये था।
Q.3 एसएससी जीडी का मतलब क्या होता है बताइए?
Ans: वैसे तो इसका मतलब ऊपर बताया गया है, फिर भी हम आपको बता दें ssc का मतलब staff selection commission और gd का मतलब general duty होता है।
Q.4 एसएससी जीडी फिजिकल में क्या क्या होता है?
Ans: इस भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवारों को कई फिजिकल कंडीशन से गुजरना पड़ता है, जिसमे दौड़, ऊंची कूद, शरीर की लम्बाई और चौड़ाई आदि शामिल है।
Q.5 एसएससी क्या है?
Ans: यह एक भारतीय संस्था है, जो देश के कई विभागों में भर्ती करवाने के लिए परीक्षाएं आयोजित करती है, इसका गठन 4 नवम्बर 1975 को हुआ था जिसका मुख्यालय नई दिल्ली है।
Q.6 जीडी का मतलब क्या होता है?
Ans: General Duty (जनरल ड्यूटी)
Q.7 एसएससी जीडी के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए?
Ans: इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की कम से कम 170 सेमी की हाइट होनी चाहिए वहीँ लड़कियों की हाइट 157 सेमी होनी अनिवार्य है।
Last Word On SSSGD
मुझे उम्मीद है, कि अब आप SSC GD क्या है? | SSC GD Full Form In Hindi, gd constable के बारे में पूर्ण जानकारी जुटाने में कामयाब रहे होंगे अगर आपका भी सपना इस भर्ती परीक्षा में भाग लेकर देश की सेवा करने का है, तो आपके निर्णय की हम सराहना करते हैं और आपको एसएससी से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देकर आपके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें: